मेरठ, फरवरी 26 -- मेरठ। राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं आईएनएमपीजी कालेज के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को तीन दिवसीय अस्तित्व कला प्रदर्शनी नारी शक्ति परंपरा से समकालीनता तक का शुभारंभ हुआ। समारोह में कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कला प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कांता कर्दम, विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या मीनाक्षी भराला, सीडीओ नुपूर गोयल, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका सिंह रहीं। इस दौरान आईएनपीजी कालेज के अध्यक्ष मनीष प्रताप, अवैतनिक सचिव अरुण कुमार गुप्ता, प्रदर्शनी संयोजिका एवं राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग की सदस्य डॉ. दिशा दिनेश, प्राचार्या प्रोफेसर अनीता राठी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...