मेरठ, अप्रैल 15 -- अलेक्जेंडर क्लब में ऑल इंडिया ओपन स्नूकर प्रतियोगिता में सातवें दिन सात मुकाबले खेले गए। जिसमें आरएसपीबी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई। सोमवार देर रात खेले गए मुकाबले में आरएसपीबी के मनन चंद्रा ने दिल्ली के शरद कुमार को 79-22, 77-1, 63-21, 0-91 से हराकर जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मनन ने 91 का ब्रेक भी लिया। दूसरे मुकाबले में हरियाणा के दिव्य शर्मा ने उत्तराखंड के अक्षत गोसाई को 19-66, 2-56, 29-75, 70-18, 18-65-, 60-30 और 70-1 से हराकर जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में आरएसपीबी के बृजेश धमानी ने दिल्ली के बंटी रात्रा को एक तरफा मुकाबले में 68-54, 73-33, 86-30 और 54-42 से हराकर जीत दर्ज। मंगलवार को सुबह खेले गए पहले मुकाबले में हरियाणा के दिव्य शर्मा ने हरियाणा के ही शौकीन मोहम्मद को 66-26, 67-44, 57-4...