मेरठ, जनवरी 24 -- लालकुर्ती स्थित मेथोडिस्ट चर्च में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई। दोपहर करीब 2.30 बजे तेज धमाका हुआ और कमरे में रखी किताबें और साउंड सिस्टम समेत तमाम उपकरण जल गए। पूरे चर्च में धुआं भर गया और आग प्रार्थना स्थल तक फैल गई। वहां रखे सोफे, कालीन और कुर्सियां भी आग की चपेट में आ गईं। सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद सफाई का काम शुरू कराया गया। धुआं भरने के कारण पूरा चर्च प्रभावित हो गया। लालकुर्ती में मेथोडिस्ट चर्च में पादरी शशि कपूर ने बताया दोपहर करीब 2.30 बजे तेज बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली चर्च के एक कमरे पर आकर गिरी। तेज धमाका हुआ। कुछ वर्कर और आसपास के लोग घरों से बाहर आए और देखा तो पता चला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.