मेरठ : अब 13-14 को बनेगी मेरिट, प्रवेश 17 से 19 अगस्त तक
मेरठ, अगस्त 3 -- मेरठ। चौ. चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी एजी, एमए, एमकॉम, एमएससी और एमएससी एजी सहित सभी यूजी-पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में अब पहली मेरिट 13-14 अगस्त को तैयार की जाएगी। कॉलेज एवं कैंपस 17 से 19 अगस्त तक मेरिट में स्थान पाए छात्रों को ऑफर लेटर या शुल्क जमा करने का लिंक भेजकर प्रवेश करेंगे। विवि ने तीन दिन में तीन बार मेरिट जारी करने की तिथि से प्रवेश करने का कार्यक्रम बदला है। पहले चार अगस्त तक मेरिट तैयार करते हुए 12 से 14 अगस्त तक प्रवेश किए जाने थे। विवि के अनुसार कांवड़ यात्रा के चलते तीन अगस्त से 12 अगस्त तक कॉलेज एवं कैंपस बंद होने से प्रवेश की तिथियों में बदलाव करना पड़ा है। यह भी पढ़ें- DU UG Admission 2026: CSAS अपग्रेड राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 4 अगस्त तक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.