मेरठ, जून 25 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के व्यापार एवं उद्योगों की शीर्ष प्रतिनिधि संस्था वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का आज 81वां स्थापना दिवस चैंबर भवन बॉबे बाजार में मनाया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित ग्यारह सदस्यों को उनके समाज एवं उद्योग जगत में अनुकरणीय योगदान के लिए चैंबर अचीवर्स अवार्ड एवं दो पूर्व सेक्रेटरियों आरके जैन, सरिता अग्रवाल को स्पेशल अप्रिसिएशन अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस दौरान चैंबर की 81 वर्षों की यात्रा एवं उद्यमियों के हित में लागू कराए गए फैसलों, उद्यमियों के लिए किये संघर्षों-प्रयासों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। 81 सालों की यात्रा में वेस्टर्न यूपी चैंबर के खाते में यूं तो कई उपलब्धियां है। निर्यातकों को चैंबर से ही निर्यातक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा मेरठ को दिल्ली एनसीआर क...