मेरठ: हर अमल सुन्नत के मुताबिक अदा करना जरूरी: कारी शफीकुर्रहमान कासमी
मेरठ, अप्रैल 12 -- शाही ईदगाह मेरठ में मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी की सरपरस्ती में चल रहे हज ट्रेनिंग कैंप का तीसरा सप्ताह सफलतापूर्वक जारी है। क़ारी शफ़ीक़ुर्रहमान क़ासमी पिछले 46 वर्षों से लगातार हाजियों को हज की तरबियत देते आ रहे हैं और उनके मार्गदर्शन में हजारों लोग हज की सआदत हासिल कर चुके हैं। इस सप्ताह भी बड़ी तादाद में पुरुष एवं महिलाओं ने ट्रेनिंग में शिरकत की और लगभग तीन घंटे तक चलने वाले सत्र में पूरी तवज्जो के साथ हज के मसाइल सीखे। कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने अपने बयान में कहा कि हज सिर्फ एक सफर नहीं बल्कि इबादत और मुकम्मल बंदगी का नाम है, जिसमें हर अमल सुन्नत के मुताबिक अदा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हज के दौरान भीड़, लंबा सफर और बदलते इंतज़ामात को देखते हुए सही जानकारी और तैयारी पहले से होना बहुत जरूरी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.