मेरठ: सेना में शिक्षा हवलदार, नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा समेत विभिन्न पदों की भर्ती रैली की तारीख घोषित
मेरठ, जुलाई 15 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ ने विभिन्न श्रेणियों के लिए भर्ती रैली का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। हाल ही में घोषित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएफटी) और दस्तावेज सत्यापन के अगले चरण के लिए तैयार रहना होगा।
भर्ती रैली कार्यक्रम एआरओ मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों (सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़) के उम्मीदवारों के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम के तहत धर्म शिक्षक (रिलिजियस टीचर), शिक्षा हवलदार, नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा के लिए भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.