मेरठ: सेट बैक नहीं छोड़ने वालों पर चला आवास विकास का बुलडोजर
मेरठ, जून 20 -- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करने वाले शास्त्री नगर इलाके में शनिवार को आवास विकास का बुलडोजर चल गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान टीम से लोगों ने कार्रवाई रोकने का आग्रह भी किया लेकिन अफसर ने किसी की एक न सुनी। शास्त्री नगर में आरटीओ रोड पर शनिवार को आवास विकास परिषद के अधिकारियों की टीम पुलिस फोर्स के साथ दो बुलडोजर लेकर निकाली। पहले से चिन्हित भावनाओं पर आवास विकास के अफसरों ने ध्वस्थिकरण की कार्रवाई शुरू कराई। इस दौरान मकान मालिकों की ओर से आवास विकास परिषद के अधिकारियों एवं पुलिस अफसर से कार्रवाई रोकने की मांग की लेकिन अफसर ने किसी की नहीं सुनी और कार्रवाई जारी रखी। यह भी पढ़ें- सेट बैक नहीं छोड़ने वालों पर चला आवास विकास का बुलडोजर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.