मेरठ, अप्रैल 7 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद होने वाली 44 भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई के मद्देनजर स्कूलों, अस्पतालों, बैंकों में खलबली है। मंगलवार को स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। अभिभावक बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचे। उधर, कार्रवाई की जद में आए बैंकों में भी सुबह से भीड़ देखी गई।सेंट्रल मार्केट में कुछ बैंकों के भी सीलिंग कार्रवाई की जद में आने की सूचना के बाद ग्राहक बैंक खुलने से पहले ही बैंकों पर पहुंच गए। कुछ ग्राहकों ने लॉकरों में रखे सामान को निकालने के लिए जानकारी की तो कुछ ने बैंक में खाते से धनराशि का लेन-देन किया। कुछ स्कूलों के सीलिंग कार्रवाई की जद में आने के बाद स्कूलों में दो से तीन दिन के लिए अवकाश घोषित कर दिया। अभिभावकों में बच्चों के भविष्य को लेकर बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.