मेरठ: सेंट्रल मार्केट में महिलाओं ने लगाई पीएम और सीएम से न्याय दिलाने की गुहार
मेरठ, अप्रैल 13 -- मेरठ सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर सेक्टर 2 में व्यापारियों एवं महिलाओं का धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। महिलाओं ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री से अपने मकान को बचाने और राहत दिलाने की मांग उठाई। धरना स्थल पर किसान नेता कुलदीप त्यागी और जागृति विहार व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन ठेकेदार भी पहुंचे। व्यापारियों ने पलायन करो पलायन करो के नारे लगाए। जबकि महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर व्यापार और मकान को बचाने के साथ ही राहत एवं न्याय दिलाने की मांग की।इसके अलावा अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने 15 अप्रैल को सेंट्रल मार्केट से दिल्ली में गृहमंत्री के आवास तक पदयात्रा की तैयारी कर ली है। धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि वह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.