मेरठ, अप्रैल 10 -- कहा-अब अगर घर टूटा तो जहर खा जान दे देंगी पलायन का पोस्टर लगाकर धरना, प्रदर्शन शुरूआवास विकास के खिलाफ जमकर नारेबाजीमेरठ, मुख्य संवाददातामेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवास विकास की कार्रवाई को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शास्त्रीनगर की 859 संपत्तियों पर बने अवैध सेटबैक को दो महीने के भीतर तोड़ने के कड़े आदेश के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है। शुक्रवार को इस कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।प्रदर्शनकारी महिलाएं हाथों में 'पलायन' के पोस्टर लेकर बाजार में घूम रही हैं। महिलाओं का कहना है कि आवास विकास की इस कार्रवाई ने उनका जीना दूभर कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने भावुक होते हुए चेतावनी दी कि पहल...