मेरठ, अप्रैल 23 -- मेरठ सीबीएसई बोर्ड में दसवीं की दूसरे बोर्ड की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। यह भी पढ़ें- CBSE 10th Date Sheet 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं दूसरी परीक्षा 2026 डेटशीट जारी, 15 मई से शुरू होंगे एग्जामसीबीएसई के सिटी कोर्डिनेटर सुधांशु शेखर और सपना आहूजा ने बताया कि परीक्षा 15 मई से शुरु होगी और 21 मई तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक का रखा गया है। 15 मई को गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक, 16 मई को इंग्लिश कम्युनिकेटिव, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिट्रेचर, 18 मई को साइंस की परीक्षा है। इसके अलावा फिर अन्य विषयों की परीक्षा चलती रहेगी। मेरठ जिले में तीन हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.