मेरठ, जनवरी 3 -- मेरठ। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शनिवार को मेरठ में सिला हुआ कोट पहन लिया। सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक शनिवार को सपा लखनऊ कार्यालय में टेलर और दुकान मालिक को लेकर तैयार काले कोट के साथ पहुंचे। सपा प्रमुख ने काला कोट पहना और आभार जताया। सम्राट मलिक ने बताया शनिवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के माप का सिला हुआ कोट लेकर पहुंचे। सपा प्रमुख को उन्होंने कोट दिया तो उन्हें यह बहुत पसंद आया। उन्होंने तभी कोट पहन भी लिया। सम्राट मलिक के कोट की पिछले महीने अखिलेश यादव ने दिल्ली संसद सत्र के दौरान हुई मुलाकात में तारीफ की थी और ऐसा कोट अपने लिए बनवाने को कहा था। इसके बाद सम्राट मलिक मेरठ से टेलर और दुकान मालिक को लेकर लखनऊ गए थे। टेलर ने अखिलेश यादव के कोट का नाप लिया था।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.