मेरठ, जून 6 -- मेरठ। शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सपा नेता प्रदीप कसाना के नेतृत्व में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। बैल बुग्गी चलाकर कलक्ट्रेट पहुंचे और महंगाई नियंत्रित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पेट्रोल, डीजल एवं गैस की बढ़ती कीमतों के साथ ही अनियंत्रित महंगाई को लेकर सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क चौराहे से जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। सपा कार्यकर्ताओं ने बैल बुग्गी चलाकर पेट्रोलियम एवं गैस की कीमत में की गई वृद्धि पर आक्रोश जताया। कहा कि महंगाई की मार से आम आदमी परेशान है।महंगाई नियंत्रित की जाए एवं पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस की बढ़ी हुई कीमतों को जनहित में वापस लिया जाए। महंगाई नियंत्रित नहीं करने पर प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी। ‌

हिंदी हिन्दुस्तान क...