मेरठ, अप्रैल 11 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता सेंट्रल मार्केट प्रकरण एवं व्यापारी नेताओं को हाउस अरेस्ट रखने के मामले को लेकर मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने पूरे प्रकरण की जानकारी पूर्व मंत्री एवं सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव को फोन पर दी। एडीएम सिटी के व्यवहार, पुलिस के द्वारा नोटिस और पीड़ितों की बात बताई।सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शैंकी वर्मा से बातचीत में कहा कि वह पूरी दमदारी के साथ पीड़ितों के साथ रहो। तुम उनके व्यापारी नेता हो, जो भी पीड़ित है वह पीडीए है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का परिणाम है यह, समाजवादी पार्टी हमेशा पीड़ितों के साथ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.