मेरठ, अप्रैल 12 -- आवास विकास परिषद के अधिकारियों के खिलाफ रविवार को भी सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर सेक्टर दो में महिलाओं और बच्चों का करना जारी रहा। व्यापारी भी नारेबाजी कर धरना स्थल पर बैठे। व्यापारियों के बीच हिंदू संगठन के नेता सचिन सिरोही ने ऐलान किया कि 15 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे मेरठ से दिल्ली के लिए पैदल मार्च किया जाएगा। गृहमंत्री आवास पर पहुंचकर सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर के व्यापारियों का दुख दर्द और पीड़ा उन्हें बताकर राहत की मांग करेंगे। इधर व्यापारियों ने मांग की है कि केंद्र सरकार उनके पक्ष सुप्रीम कोर्ट में रखवाएं और मुकदमा लड़ने के लिए एक अधिवक्ता भी उपलब्ध कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...