मेरठ, अप्रैल 15 -- नगर निगम का दावा है कि मेरठ शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। नगर निगम ने शहर की 119 किलोमीटर लंबी प्रमुख सड़कों और व्यस्त बाजारों की साफ-सफाई को लेकर एक नई और प्रभावी योजना तैयार की है। अब इन इलाकों में सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि दिन और रात दोनों समय विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस बड़े अभियान को धरातल पर उतारने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक पांच बड़ी कंपनियों ने इस कार्य में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इन कंपनियों के प्रस्तावों का तकनीकी परीक्षण कर किसी एक कुशल कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- शहर के 119 किमी प्रमुख सड़कों और बाजारों की अब होगी दिन-रात सफाई इस पहल का मुख्य उद्देश्य मेरठ को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग दिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.