मेरठ, अप्रैल 20 -- मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) की गूगल मीट के माध्यम से आयोजित आपातकालीन ऑनलाइन बैठक में स्मार्ट मीटर की जबरन थोपे जा रही व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। चेतावनी दी कि यदि सरकार और पावर कारपोरेशन ने स्मार्ट मीटर की खामियों को दूर कर जनविरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया, तो प्रदेशभर में आंदोलन छेड़ा जाएगा। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि 23 अप्रैल को मेरठ सहित प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 23 अप्रैल को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल करेगा आन्दोलन बैठक में प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.