मेरठ, मार्च 5 -- शहर के वार्ड 72 में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के विधायक रफीक अंसारी ने जिला अधिकारी कार्यालय पर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के जल्द समाधान की मांग की। विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि वार्ड 72 के कई इलाकों में नालियों की साफ-सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों व गलियों में पानी भर जाता है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। जलभराव के कारण क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है, जल भराव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। विधायक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.