मेरठ, जुलाई 11 -- मेरठ थाना रोहटा अंतर्गत थिरोट गांव में दलित छात्रा ललिता गौतम हत्या की घटना एवं न्याय मांगने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की घटना को आम आदमी पार्टी ने निंदनीय ने कहा। सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल थिरोट गांव जाएगा एवं परिवार से मिलेगा। हालांकि प्रतिनिधिमंडल में जिन नेताओं को शामिल किया गया है, उनमें से अधिकांश नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इसका आम आदमी पार्टी नेताओं ने विरोध जताया। यह भी पढ़ें- ललिता हत्याकांड : सांसद चंद्रशेखर को रोकने पर हंगामा, तीन घंटे बाद ललिता के परिवार से मिले आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश सह-प्रभारी एवं विधायक सुरेन्द्र चौधरी, पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष सो...