मेरठ, मई 8 -- दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर नमो भारत ने इतिहास रच दिया है। एक मई तीन करोड़ से अधिक यात्रियों का सफर पूरा हो गया है। मेरठ में रैपिड और मेट्रो की रफ्तार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मेरठ कॉरिडोर के उद्घाटन के दो माह में यात्रियों की संख्या 55 लाख के पार पहुंच गई है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर दौड़ने वाली 'नमो भारत' ट्रेन ने परिचालन के कुछ ही महीनों के भीतर ही एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एनसीआरटीसी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार नमो भारत ने तीन करोड़ यात्रियों के सफर का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि मेरठ मेट्रो और दिल्ली खंड के पूर्ण संचालन के बाद मिली है, जिसने एनसीआर के क्षेत्रीय परिवहन की तस्वीर बदल दी है। यह भी पढ़ें- रिकार्ड तोड़ फर्राटा भर रही रैपिड और मेरठ मेट्रोयात्रियों की संख्या में वृद्धि ​22 फरवरी 2...