मेरठ, जून 30 -- सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डा.वीके सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला उत्पीड़न के मामलों में सहायता राशि और कानूनी प्रक्रियाओं की समीक्षा करना था। ​बैठक के दौरान कुल 23 प्रकरणों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया, जिसमें से 4 मामलों को समिति द्वारा मंजूरी दी गई। 15 मामलों को किन्हीं कारणों से अस्वीकृत कर दिया गया। चार मामलों में एफएसएल रिपोर्ट न होने के कारण निर्णय सुरक्षित रखा गया है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (निवाड़ी, गाजियाबाद) से तत्काल पत्राचार किया जाए और आवश्यकता पड़ने पर व...