मेरठ, जुलाई 5 -- मेरठ। पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना रविवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूपी में विधानसभा 2027 का चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा। कांग्रेस सपा गठबंधन मजबूत है। गठबंधन में दलों को सीटों के बंटवारे में जीतने वाली सीट ही देनी चाहिए। पत्रकार से बातचीत में पूर्व सांसद ने कहा कि वह मेरठ में राजनीतिक नजरिए से नहीं बल्कि शहर की जनता के दुख सुख में शामिल होने आए हैं। दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं और जहां से उन्हें आदेश होगा वह चुनाव लड़ लेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत है। यूपी में कांग्रेस और सपा गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव 2027 लड़ेगी। उन्होंने यूपी में कांग्रेस सपा...