मेरठ, मई 8 -- मेरठ वेस्ट एंड रोड, मेरठ कैंट में जीटीबी में वि‌द्यालय की छात्रा युविका ठाकुर को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में द्वितीय जिला टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की छात्रा की वार्षिक फीस भी रिफंड कर दी गई। प्रधानाचार्य गोपाल दीक्षित ने छात्रा को शुभकामनाएं दी है।

नवाचार-आधारित शैक्षिक पहल विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कई नवाचार-आधारित शैक्षिक पहलों की घोषणा की। विद्यालय नए सत्र से एआई एवं रोबोटिक्स लैब का संचालन, स्किल विषयों का समावेश तथा स्पेनिश भाषा एवं एक्टिंग कोर्स प्रारंभ कर रहा है, जिससे बच्चों को तकनीकी शिक्षा एवं बहु-आयामी विकास के माध्यम से भविष्य के लिए बेहतर बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क शिक्षा भी शुरू होगी।

आधुनिक शिक्षा के अवसर प्र...