मेरठ: यहां के शिक्षक ने स्कूल को बना लिया अपना जीवन, नौ साल में बदल दी सूरत
मेरठ, जून 6 -- मेरठ के माछरा ब्लॉक का बहलोलपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय, सरकारी स्कूलों में बदलाव की नजीर है। यहां के सहायक अध्यापक अजय कुमार के समर्पण और मेहनत ने इस विद्यालय को नई पहचान दी है। स्कूल का हर कोना आकर्षक है। स्कूल के भवन को ट्रेन की थीम पर सजाया गया है। सुंदर गार्डन विकसित किया गया है। स्कूल में कक्षा में एसी, लाइब्रेरी, डिजिटल बोर्ड, एलईडी सभी कुछ इस्तेमाल होता है। साथ ही क्लासरूम की दीवारें भी बिल्कुल अलग हैं। विद्यालय में 165 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अजय कुमार ने इस स्कूल को अपनी जिंदगी बना लिया। नौ साल की उनकी मेहनत अब स्कूल का पूरा स्वरूप बदल चुकी है। अजय बताते हैं कि स्कूल में बच्चों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना उनका सपना था। इसी उद्देश्य से विद्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण कराया। पौधारोपण किया और बच्चों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.