मेरठ, सितम्बर 11 -- मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने बाबा नीम करौली के जीवन और दर्शन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' को प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कहा है कि इस पहल का उद्देश्य इस धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध फिल्म को आम जनता, विशेषकर युवाओं तक सुलभ बनाना है। यह भी पढ़ें- Bareily News: व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने परिवार के साथ देखी 'हनुमान अंश'मुख्यमंत्री को पत्र मेयर ने मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में इस बात पर विशेष जोर दिया है कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़े रखना बेहद आवश्यक है। इस तरह की प्रेरणादायक फिल्में युवाओं के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और उन्हें जीवन में सही मार्ग, नैतिक मूल्यों तथा धार्मिक मान्य...