मेरठ, दिसम्बर 4 -- बिजली बिल राहत योजना 2025-26 को लेकर मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम मुनीश चोपड़ा ने उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। विशेष शिविरों में उन्होंने उपभोक्ताओं से संवाद किया और योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित भी किया। दूसरी ओर, अब शहर में रोजाना पांच वार्डों में विशेष शिविरों का आयोजन होगा। मुख्य अभियंता मेरठ जोन मुनीश चोपड़ा एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने बताया कि शहर के सभी 90 वार्डों में बिजली बिल राहत योजना के बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी देने और पंजीकरण कराने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन कराया जाएगा। शहर के दस वार्डों में विशेष शिविरों का आयोजन कराया गया। इसी के साथ जोन में प्रतिदिन में 50 से 75 पंजीकरण कराने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए अधिशासी अभियंताओं और एसडीओ को निर्देशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.