मेरठ, अगस्त 1 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता शुक्रवार को विकास भवन सभागार में डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना के तहत लाभार्थियों के चयन के लिए जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक संपन्न हुई।​दुग्धशाला विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित नंदबाबा दुग्ध मिशन योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना' (वर्ष 2026-27) के तहत 2 स्वदेशी नस्ल की गायों की इकाई स्थापित की जानी है। नंदबाबा दुग्ध मिशन के पोर्टल पर सीधे ई-लॉटरी के माध्यम से रैंडमाइजेशन किया गया। मेरठ जनपद से कुल 107 पात्र आवेदन प्राप्त हुए थे। पारदर्शिता के आधार पर 14 पुरुष एवं 14 महिला लाभार्थियों (कुल 28) का चयन किया गया है। यह भी पढ़ें- ई-लॉटरी से 28 लाभार्थियों का चयन, खरीदनी होगी देसी गाय 50 पुरुष और 29 महिला आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा ग...