मेरठ: माननीयों ने मेरठ रीजन में दस साल में नहीं चढ़ी रोडवेज बसों की सीढ़ी
मेरठ, मई 31 -- माननीयों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना पसंद नहीं है। यूपी रोडवेज के मेरठ रीजन के पांच डिपो के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। मेरठ रीजन में पिछले एक दशक में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर आदि ने बस की सीढ़ी नहीं चढ़ी है, जबकि रोडवेज की एसी व साधारण बसों में जनप्रतिनिधियों व पूर्व जनप्रतिनिधियों के लिए सीट आरक्षित होती है। यूपी रोडवेज के मेरठ रीजन के पांच डिपो जिनमें मेरठ, सोहराबगेट, भैसाली, गढ़ एवं बड़ौत शामिल हैं। इनके बीते एक दशक के आंकड़ों की बात करें तो इस अवधि में किसी भी सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, विधायक ने रोडवेज बसों में सफर ही नहीं किया। पिछले दिनों विशेष श्रेणी के यात्रियों में शुमार वर्तमान सांसद और विधायक और पूर्व सांसद-विधायक की ओर से रोडवेज बसों के यात्रा करने की रिपोर्ट तैयार कराई गई थी।
र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.