मेरठ: भैंसाली अड्डे पर रोडवेज की दो बस जलकर खाक, स्टाफ की जान बची
मेरठ, जून 11 -- मेरठ, वरिष्ठ संवाददाता भैंसाली बस अड्डे पर गुरुवार को तड़के दो बसें आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि बस में सो रहे चालक और परिचालक की आंख खुल गई और उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रोडवेज को एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। रोडवेज आरएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं ।अधिकारियों ने बताया कि मेरठ डिपो की एसी बस देर रात भैंसाली बस अड्डे पर पहुंची थी। बस के चालक और परिचालक बस में सो रहे थे। यह भी पढ़ें- मेरठ : भैंसाली अड्डे पर रोडवेज की दो बस जलकर खाक, स्टाफ की जान बची बताया गया कि सुबह करीब 3 बजे बस से धुंआ उठने और दम घुटने पर बस स्टाफ की आंख खुल गई। बाहर आग लगी देख बस स्टाफ ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बस आग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.