मेरठ: बुनकरों की बदलेगी तकदीर, समुद्र के तटीय इलाकों में बुनी जाने वाली साड़ी मेरठ में हुई तैयार
मेरठ, जुलाई 2 -- मेरठ अब दरी, बेडशीट, मैट एवं चिंदी दरी जैसे होम फर्निशिंग उत्पादों के लिए ही नहीं बल्कि अब सूती साड़ी निर्माण के लिए भी जाना जाएगा। रिसर्च एवं डेवलपमेंट के तहत बुनकर सेवा केंद्र ने अनोखी तरह की साड़ियों को तैयार कराया है। इसमें सूती साड़ी शामिल है। आमतौर पर यह साड़ियां केवल समुद्र के तटीय इलाकों में ही बुनी जा सकती थीं। खास बात की इन अनूठी साड़ियों को कॉपी करना भी आसान नहीं है। विशेष तरह की साड़ियों को रिसर्च और नवाचार के तहत सिंगल 100 काउंट कॉटन धागे का उपयोग करते हुए तैयार किया गया है। मेरठ के बुनकर सेवा केंद्र में साड़ी को लेकर किये गए खास शोध ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, यहां कुछ ऐसी साड़ियां तैयार की गई हैं जो आने वाले दिनों में अपनी अलग और अनोखी बुनाई की वजह से न सिर्फ किसी को भी आकर्षित कर सकती हैं, बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.