मेरठ, नवम्बर 25 -- मेरठ/बहसूमा, हिन्दुस्तान टीम सोमवार देर शाम बहसूमा से बटावली गांव जा रहे दो युवकों की बाइक और स्कॉर्पियो में टक्कर में घायल पुलिसकर्मी सचिन यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिसकर्मी की शामली में 112 पर ड्यूटी थी। वह बटावली गांव का निवासी था। सोमवार देर शाम बटावली गांव निवासी सिपाही सचिन यादव पुत्र जयवीर यादव और सोनू पुत्र मांगे बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह किसान दारा सिंह के खेत के सामने पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सचिन और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई। थाना पुलिस की माने तो सिपाही सचिन शामली में तैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.