मेरठ: बया देखने की चाह है तो चले आइये मेरठ के वेदव्यासपुरी
मेरठ, जून 20 -- भारतीय बया पंछी दिवस 20 जून को मनाया जाता है। मेरठ में इसकी शुरुआत ग्रीन प्लैनेट वेलफेयर के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. यशवंत राय ने की। इसे जागरूकता का परिणाम ही कहा जाएगा कि जिलेभर में वेदव्यासपुरी एक ऐसा इलाका है जहां खजूर के पेड़ पर 150 से ज्यादा बया के घोंसले हैं और इस पेड़ को लोगों ने पक्षियों की खातिर खुद आगे जाकर संरक्षित कर लिया है। इस पेड़ को कटने नहीं देने का संकल्प लिया है। कंक्रीट के जंगल से लेकर विकास कार्यों की होड़ में जहां आज पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं और पंछियों के आशियाने उजड़ रहे हैं। ऐसे में जागरूकता कार्यक्रम से लोग जागरूक भी हो रहे हैं। मेरठ के वेदव्यासपुरी इलाके में यह खजूर का पेड़ हमेशा के लिए सुरक्षित कर दिया गया है। इस पेड़ पर 150 से अधिक घोंसले बनाकर बया पंछी ने अपनी बस्ती बसा ली है। पिछले साल यहां पर पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.