मेरठ: बढ़ती महंगाई को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, रस्सी से बांधकर खींची कार
मेरठ, जून 1 -- बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी एवं रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। रस्सी से बांधकर कार खींची। बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।सपा प्रदेश सचिव विपिन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क में जुटे। डीजल-पेट्रोल की कीमत वृद्धि के विरोध में कार को रस्सी से बांधकर खींचा। बढ़ती महंगाई के लिए नारेबाजी कर आक्रोश जताया। इसके बाद जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, हिमांशु सिद्धार्थ, डॉक्टर नूर रहमानी, मेराज महलका, रजत शर्मा, जीशान अहमद, शशिकांत गौतम, किशन जाटव, तसव्वुर अली, जितेंद्र गुर्जर, धर्मेंद्र चपराना, ओमप्रकाश खटीक, अमित जाहिदपुर, हरप्रीत आहूजा, धनीराम गौतम, उमाशं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.