मेरठ, मई 4 -- कनोहर लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज साकेत से संजीवनी महिला संस्था की ओर से सीजन 4 साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली आठ किलोमीटर के लगभग रही। सभी वर्ग के बच्चे, बड़े, महिलाएं पुरुष शामिल हुए। रैली के दौरान एक अलग ही जोश देखने को मिला। लगभग 500 की संख्या देखने को मिली। रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण व फिटनेस के प्रति जागरुक करना था। रैली का उद्घाटन एपेक्स ग्रुप के डायरेक्टर प्रदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के साथ साथ पोस्टर प्रतियोगिता व पर्यावरण स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में उर्मि जैन रही। वहीं मूक बधिर छात्रों का भी उत्साहवर्धन किया गया। संस्थापिका अध्यक्षा निशि जैन ने सभी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए। संचालन बीना अग्रवाल ने किया। संयोजिका सीमा अग्रवाल रही। साइक्लिस्ट कोच डॉ. अनिल नौ...