मेरठ, अप्रैल 24 -- मेरठ लखनऊ में आयोजित 'माई भारत बजट क्वेस्ट 2026'प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को गुरुवार को डीएम डा.वीके सिंह ने सम्मानित किया। मेरठ के तीन युवाओं अनुष, शिवम कुमार और अरुण कुमार ने लखनऊ में आयोजित "माईभारत बजट क्वेस्ट 2026" इवेंट में हिस्सा लेकर जिले का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के बाद इन युवाओं ने डीएम से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए और इवेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान युवाओं ने भारत के विकास, तकनीकी प्रगति और विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे विषयों पर सवाल पूछे और अपनी समझ का प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.