मेरठ, अप्रैल 16 -- बसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की रिश्ते की भतीजी का हाईप्रोफाइल तरीके से फोन पर तलाक देने का मामला सामने आया है। इस मामले में मेरठ और मुजफ्फरनगर के दो रसूखदार परिवार आमने-सामने आ गए हैं। आरोप है कि मेरठ के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के खानदानी भाई हाजी सलीम कुरैशी की बेटी जेबा परवीन को उसके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया और बाद में ससुराल में प्रवेश करने से भी रोक दिया। इस संबंध में हाजी याकूब कुरैशी से संपर्क का प्रयास किया गया तो बताया गया कि वे फिलहाल अस्वस्थ चल रहे हैं। वर्ष 2020 में जेबा परवीन का निकाह मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी और मशहूर चमड़ा व्यापारी मरहूम हाजी माफिज के बेटे हाजी फराज के साथ धूमधाम से हुआ था। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व फराज ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.