मेरठ, जुलाई 4 -- मेरठ, कार्यालय संवाददाता। लोहियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाकिर कॉलोनी में शनिवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी की उसके सगे बड़े भाई ने सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में निकाह के लिए बनाए जा रहे दबाव को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है।

घटनाक्रम का विवरण बताया गया कि जाकिर कॉलोनी स्थित ट्रांसफार्मर वाली गली में रहने वाले परिवार में शुक्रवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जांच में सामने आया है कि परिवार द्वारा निकाह के लिए कहा गया। किशोरी द्वारा मना किया गया, जिसके बाद भाई आरिश अपनी नाबालिग बहन पर निकाह के लिए दबाव बना रहा था। बहन के विरोध करने से वह ना...