मेरठ, अप्रैल 18 -- हस्तिनापुर क्षेत्र के चामरोद गांव में शुक्रवार आधी रात बाद एक विशालकाय मगरमच्छ सड़क पर घूमता मिला। वह बस्ती तक आ पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अफसर, कर्माचारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर गंगा नदी में छोड़ा गया। मगरमच्छ की लंबाई 2.25 मीटर एवं वजन 150 किलोग्राम था। सड़क पर घूमते हुए गांव की बस्ती तक पहुंचे मगरमच्छ को देकर ग्रामीण भयभीत हो गए। रात में भी लोग एकत्र होकर नजारा देखते रहे। मगरमच्छ इतना विशालकाय था कि वनकर्मियों को भी रेस्क्यू करने में लगभग डेढ़ से दो घंटे लगे। वन कर्मियों द्वारा उसका सफल रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ा गया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेंजर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि संभवत: आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.