मेरठ, अप्रैल 11 -- क्या बजट के शोर में दब जाएंगे जनता के मुद्दे?, पार्षद ने उठाए सवाल मेरठ, मुख्य संवाददातावित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए 1831.75 करोड़ के नगर निगम के बजट को लेकर आगामी 13 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक को लेकर विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। पार्षदों और जागरूक नागरिकों ने बैठक के सीमित एजेंडे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि केवल बजट की औपचारिकता पूरी कर बैठक को जल्द से जल्द समाप्त करने की तैयारी में हैं, जिससे महानगर की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा के रास्ते बंद हो सकते हैं। मेयर का कहना है कि वित्तीय वर्ष के लिए बजट महत्वपूर्ण है। नियमानुसार बैठक होगी।नगर निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 सुबह 11 बजे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में बोर्ड बैठक बुलाई गई है। बैठक का मुख्य उद्...