मेरठ, जून 14 -- -घायल को अस्पताल पहुंचाया, वीडियो वायरल यह भी पढ़ें- एक जनपद-एक व्यंजन रेडियो श्रृंखला का लोकार्पण मेरठ, मुख्य संवाददाता प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण का एक मानवीय चेहरा सामने आया है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। देर रात हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना के दौरान, मंत्री असीम अरुण ने न केवल अपना काफिला रुकवाया, बल्कि खुद सड़क पर उतरकर घायल टेंपो चालक की मदद की। घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।दुर्घटना का माहौल भाजपा नेता अजय दीवान के अनुसार शनिवार देर रात करीब पौने 12 बजे प्रभारी मंत्री असीम अरुण हरदोई से मेरठ लौट रहे थे। जब उनका काफिला हापुड़ रोड पर नगर निगम के डंपिंग यार्ड (बिजली बंबा बाईपास/लोहियानगर) के पास से गुजर रहा था, तो उन्होंन...