मेरठ: ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
मेरठ, जून 8 -- मेरठ ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के माधवपुरम शालू बेकरी के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार युवक और महिला को रौंद डाला। आरोपी चालक ने तेजी से ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाई और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। युवक सड़क पर गिर गया और ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर घायल हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जबकि महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर, पुलिस सीसीटीवी कैमरों से आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली की खोजबीन में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.