मेरठ: टिकरी गांव में दर्दनाक हादसा, कच्चा मकान गिरने से 11वीं के छात्र की मौत, भाई घायल
मेरठ, जून 12 -- मेरठ/जानीखुर्द, हिन्दुस्तान टीम जानी ब्लॉक के टिकरी गांव में शुक्रवार तड़के आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। एक दलित परिवार का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबकर 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना का विवरण टिकरी गांव निवासी ऋषिपाल मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गुरुवार रात को पूरा परिवार अपने कच्चे मकान में सो रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे तेज हवाओं और बरसात के कारण मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से ऋषिपाल का 16 वर्षीय बेटा दिपेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिपेश जानी कस्बे के सीएलएम इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र था। वहीं, उसका बड़ा भाई रचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.