मेरठ, मार्च 31 -- जीवन के जुनून ने घर को बना डाला म्यूजियम, राजा महाराजाओं के Salim Ahmadमेरठमेरठ शहर में रहने वाले जीवन सिंह बिष्ट पर तीन दशक पहले ऐसा जुनून सवार हुआ जो आज तक जारी है। जीवन सिंह को पुरानी चीजें एकत्र करने का शौक है और इस जुनून ने उन्हें रिकॉर्डधारी बना दिया। जीवन सिंह बिष्ट ने 36 साल में 13 हजार डाक टिकट और हजारों सिक्के एकत्र किए हैं। डायल टेलीफोन, ब्लेड, फाउंटेन पेन आदि का बड़ा संग्रह उनके पास है। डाक टिकट, दुर्लभ सिक्के, नोट और पुराने कैलेंडर का संग्रह कर उन्होंने अपने घर को ही संग्रहालय में बदल दिया है। उनके अनूठे संग्रह को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिल चुकी है।64 वर्षीय जीवन सिंह विष्ट उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उन्होंने 13,000 डाक टिकट, एक से 100 पैसे तक के सिक्के, 310 तरह की ताश की ...