मेरठ, अप्रैल 23 -- मेरठ जीजीआईसी सैनी में भारतीय स्टेट बैंक एवं भारत विकास परिषद अभिनव शाखा के तत्वाधान में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा छह से 12 तक की सभी छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरित किये गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य मनोज आर्य ने दीप प्रज्वलन किया। भारत विकास परिषद अभिनव शाखा से मंजुला आर्य महिला संयोजिका, मंजू त्यागी कोषाध्यक्ष, डीके त्यागी संपर्क गतिविधि संयोजक,लोकेश मोहन शर्मा, प्रियंका सिंघल रही। विद्यालय की प्रधानाचार्य पिंकी चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया एवं आभार जताया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य मनोज आर्य ने छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों को बताते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- जीजीआईसी ...