मेरठ, अप्रैल 2 -- "जीरो टॉलरेंस टू व्हाइट कॉलर क्राइम" नीति के तहत मेरठ में अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जीएसटी फ्रॉड के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मामले में आरोपी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों रुपये के टैक्स घोटाले को अंजाम दे रहा था। प्रारंभिक जांच में ही करीब तीन करोड़ रुपये की राजस्व हानि सामने आई है। जबकि पुलिस और जीएसटी विभाग को आशंका है कि यह आंकड़ा इससे कई गुना अधिक हो सकता है। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के अनुसार ब्रह्मपुरी की प्रताप विहार कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार ने अपने साथी सदर बाजार के रहने वाले सर्वांग जैन के संग मिलकर अलग-अलग नाम से फर्जी फर्म बनाकर तीन करोड़ की जीएसटी चोरी की है। आरोपी के खिलाफ गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।गंगानगर थाने से जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.