मेरठ, अप्रैल 23 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूक नागरिक एसोसिएशन की ओर से शास्त्रीनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए 'पंचवटी' के पांच औषधीय और छायादार वृक्ष (आंवला, बेलपत्र, बरगद, पीपल और अर्जुन) रोपे। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के महासचिव गिरीश शुक्ला ने कहा कि पृथ्वी का पर्यावरण दिन-प्रतिदिन प्रदूषित होता जा रहा है। उन्होंने डराने वाले आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि ​भारत की लगभग 30 प्रतिशत भूमि बंजर हो चुकी है। ​प्रदूषण के कारण 90 प्रतिशत से अधिक लोग स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ नागरिकों ने पौधे लगाए ​तेजी से पेड़ों का कटान और वाहनों से निकलने वाला जहरी...