मेरठ, अप्रैल 8 -- सपा विधायक अतुल प्रधान दोपहर में व्यापारियों के बीच सेंट्रल मार्केट पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए सभी बाध्य हैं लेकिन समय रहते सरकार ने यदि इस मामले को गंभीरता से लेकर प्रयास किए होते तो राहत मिल सकती थी। विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि उन्होंने सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर आज भी सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातचीत की। अखिलेश यादव ने व्यापारियों के हित का भरोसा दिया। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ खड़ा होना चाहिए और सरकार को कोई ना कोई रास्ता निकालना चाहिए। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का व्यापार कारोबार उजड़ रहा है, उनकी यहीं से रोजी-रोटी चलती है। इस दौरान सेंट्रल मार्केट में एक व्यापारी को हार्ट अटैक आ गया। इस ...