मेरठ, मार्च 16 -- गैस की बढ़ती दरों एवं गैस की क़िल्लत को लेकर सोमवार को सपाईयों ने कमिश्नरी पार्क से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देकर गैस की दरों में कमी कराए जाने एवं गैस संकट दूर कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने किया। प्रदर्शन-जुलूस के दौरान सपाईयों और पुलिस कर्मियों में नोकझोक भी हुई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सपा नेता, कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क से एकत्रित हुए और गैस संकट को लेकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां गैस संकट पर आक्रोश जताया। प्रदर्शन कार्यों में नदीम चौहान, रविंद्र प्रेमी, अहते शाम इलाही, योगेंद्र सौल्दा, धनीराम गौतम, आदेश प्रधान, मोहम्मद चांद, मृदुला यादव, सम्राट मलिक, अमित शर्मा, शशिकांत गौतम, अनुज भड़...