मेरठ, मई 19 -- -पश्चिम यूपी सब एरिया के जीओसी ने किया शुभारंभ यह भी पढ़ें- गांधी बाग में लगी प्लास्टिक बोतल श्रेडर मशीन मेरठ, मुख्य संवाददाता मेरठ छावनी क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में मंगलवार को एक बड़ी पहल की गई है। कैंट के प्रसिद्ध गांधी बाग में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक "प्लास्टिक बोतल संग्रहण एवं श्रेडर मशीन" का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम यूपी सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा ने मशीन का फीता काटकर इसकी शुरुआत की। ​इस अवसर पर मेरठ छावनी परिषद के अध्यक्ष और पश्चिम यूपी सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह, कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन, संयुक्त सीईओ हर्षिता चामड़िया और नामित सदस्य डा.सतीश चन्द्र शर्मा सहित कैंट बोर्ड के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद र...